दिन-दहाड़े लूट की घटना, घर पर बैंककर्मी बनकर आए थे लुटेरे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

– चाकू की नोक पर सास-बहू के गहने छीनकर हुए फरार

अनोखा तीर, सिराली। थाना अंतर्गत सिराली से 6 किलोमीटर की दूरी पर बसे ग्राम महेंद्रगांव में सास बहू के साथ घर बैठे दिनदहाड़े दो नकाबपोश लुटेरों ने पहने हुए जेवर गहने लूटकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। घटना के बाद बुजुर्ग महिला को सिराली लाए जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को महेंद्रगांव से आधा किलोमीटर दूर खेत में निवास कर रहे गौर परिवार के यहां दो नकाबपोश युवक पहुंचे और खुद को बैंक वाला बताकर घर के पुरुषों के बारे में पूछा। वृद्ध महिला द्वारा सिराली जाना बताने पर युवकों ने चाकू निकाल लिया और छीना छपट्टी शुरू कर दी। घर के बाहर दालान में उपस्थित महिला माया बाई पति स्व.लादूराम गौर 60 वर्ष ने लुटेरे युवकों से कहा वह मारपीट न करें जो चाहिए वह ले ले। लेकिन इसके बाद भी लुटेरे नहीं माने और उनके कान के से सोने के टॉप्स चैन खींच लिए। जिससे उनका कान कट गया। लुटेरे के हाथ में चाकू होने से छीना छपटी के दौरान उनके बाये हाथ में छुरे का कट लग गया। वृद्ध सासु को बचाने आई उनकी बहु पुष्पा पति नंदकिशोर गौर 35 वर्ष के गले से भी मंगलसूत्र पैंडल आदि छीन लिए। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने करीब 200 मीटर दूर पेड़ के पास आड़ में खड़ी की काले रंग की मोटरसाइकिल लेकर भाग गए। घटना की सूचना के बाद थाना प्रभारी अमित भावसार घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। महिला के परिजनों ने बताया कि लूटे गए सोने के जेवरों की कीमत करीब १ लाख रुपए बाजार मूल्य के हिसाब से आकलन की जा रही है। इधर पुलिस ने लूटे गए सोने के आभूषण की कीमत 70 हजार रुपए दर्ज की है। पुलिस ने फरियादिया माया बाई की शिकायत पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 394 , 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Views Today: 2

Total Views: 124

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!