Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण में सफल हुई गांवों की युवतियां

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर हरदा। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में गत एक माह से चल रहे ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण समापन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार श्रीमती रूपकला परमार, विशेष अतिथि एनआरएलएम के जिला परियोजना अधिकारी रामनिवास कालेश्वर तथा जिला प्रबंधक राधेश्याम जाट, एसबीआई मुख्य शाखा प्रबंधक असित खरे, एलडीएम अशोक कुमार एवं असेस्मेंट अधिकारी सुनील बागरे उपस्थित थे। समापन कार्यक्रम में फैशन-शो के द्वारा ब्यूटी पार्लर प्रबंधन की प्रशिक्षणार्थियों ने विभिन्न वेशभूषाओं में कैटवॉक कर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुश्री परमार एवं श्रीमती बागरे ने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रस्तुत 3 राउंड द्वारा प्रस्तुतियों में से तीन प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए चुना। कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि सभी प्रशिक्षणार्थी ग्रामीण वनांचल निवासी थे। सभी ने एक माह के प्रशिक्षण में ब्यूटीशियन के सारे कार्य, व्यवसाय के तरीकों के बारे में विस्तार से जाना। समापन कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों ने पारम्परिक नृत्य कर मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान संस्थान निदेशक दिनेश कुमार शाक्य ने संसथान में होने वाले सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने यहां मिलने वाली सभी सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। कार्यकम में संस्थान स्टाफ सुरेश धनगर, सचिन सोलंकी, राहुल जायसवाल, श्रीमती शिवानी राजपूत, श्रीमती किश्वर खान एवं विजय विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

167 Views
What do you think?

Leave a Reply