Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

नर्मदा पुल पर पानी का प्रवाह शुरू, वाहनों का आवागमन बंद

2 min read
Text Size:

विकास पवार, बड़वाह- भारी बारिश के चलते नर्मदा तटीय रहवासियों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया। ओंकारेश्वर डेम के 23 गेट खोलने से नावघाट खेड़ी स्थित मोरटक्का के मोटर पुल पर पानी का प्रवाह होना शुरू हो गया। जिसके चलते पुल से आवागम पूरी तरह बंद कर दिया गया ।जबकि रात्रि में ही नर्मदा नदी में पानी अधिक आने से घाट पर रखी करीब तीन से चार गुमटिया पानी में बह गई। तो वही एक हाथ ठेला भी इस पानी में बह गया।हालाकी नदी में बढ़ते पानी की सूचना ग्राम पंचायत नावघाट खेड़ी के पंच रोहित केवट द्वारा रात्रि में ही रहवासियों को देने के बावजूद इस और किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण कुछ गुमटी पानी के बहाव में बह गई। तो कुछ दुकानों की त्रिपाल और सामग्री बहने की सूचना मिली है। जबकि कुछ दुकानदारों ने अपना समान दुकानों से रात्रि में ही बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया था। उल्लेखनीय है की इस भारी बारिश का कहर बड़वाह के वार्ड क्रमांक 4 स्थित पडाली नदी में देखने को मिला। जहा गंगौर घाट जल मग्न हो गया। इसी प्रकार ग्राम नादिया, जगत पूरा स्थित नदी नालो में उफान देखने को मिला। थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया की बाहरी क्षेत्रो से आने वाले वाहनों को तेजाजी नगर, महेश्वर, काटकुट और सनावद तरफ ही रुकवा दिए है। जबकि इमरजेंसी वाहनों को नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा के एक्वाडक्ट पुल से जाने दिया जा रहा है। वही नर्मदा तटीय इलाकों में नर्मदा किनारे रहने वाले रहवासियों को सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए मुनादी करवाई गई है। नर्मदा पुल पर बेरिकेट लगाकर वाहनों का आवागमन सुबह से ही बंद कर दिया गया था।

153 Views
What do you think?

Leave a Reply