Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
राष्ट्रीय

पीएम के जन्म‎दिन पर केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, आयुष्मान भव की होगी शुरुआत

2 min read
Text Size:

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म‎दिन पर केंद्र सरकार एक नई स्वास्थ्य योजना लांच करने जा रही है। केन्द्र सरकार इस साल 17 सितंबर को आयुष्मान भव कार्यक्रम शुरू करेगी। जिससे अंतिम छोर तक के लोगों और हर लाभार्थी तक सरकार की चलाई जा रही सभी स्वास्थ्य योजनाओं की डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके। इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान शिविर लगाए जाएंगे और 60,000 लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड दिए जाएंगे। आने वाले दिनों में हम स्वास्थ्य सेवाओं और कार्यक्रमों की बेहतर पहुंच के लिए इस कार्यक्रम को और अधिक बार चलाएंगे। आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है। जो हर लाभार्थी परिवार को सालाना 5 लाख रुपये की हेल्थ कवरेज देती है। गौरतलब है कि पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। जो उत्तरी गुजरात के मेहसाणा जिले का एक छोटा सा शहर है।
मंत्री मंडाविया ने आगे कहा कि पिछले साल आप सबने देखा कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हमने ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) के मुद्दे पर जोर दिया था। इससे पहले पीएम मोदी ने कहा था कि दुनिया का टीबी को खत्म करने का लक्ष्य 2030 है लेकिन भारत का लक्ष्य 2025 के अंत तक टीबी को खत्म करना है। पिछले साल लगभग 70,000 लोग नि-क्षय मित्र बने और टीबी रोगियों को अपनाया, जो अब बढ़कर एक लाख हो गया है। इन टीबी रोगियों को गैर सरकारी संगठनों, निजी तौर पर लोगों, राजनीतिक दलों और कॉर्पोरेट ने अपनाया है। इनको हर महीने पोषक तत्व किट दी जा रही है और टीबी मरीजों को हर संभव सहायता दी जा रही है।

157 Views
What do you think?

Leave a Reply