Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

पेट्रो केमिकल्स कॉम्पलेक्स बदलेगा प्रदेश के चार जिलों सहित निकटवर्ती क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर

2 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रस्तावित यात्रा की समीक्षा की

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) में हुई बैठक में 14 सितंबर को सागर जिले के बीना में प्रधानमंत्री श्री मोदी के आगमन के लिए की जा रही तैयारियों का विवरण प्राप्त कर कमिश्नर एवं कलेक्टर सागर को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का सागर जिले के बीना में रिफायनरी के पेट्रो केमिकल्स कॉम्प्लेक्स के प्रकल्प के भूमि-पूजन के लिये आना महत्वपूर्ण घटना है। मध्यप्रदेश के लिए यह दिन निवेश की दृष्टि से अहम होगा। बीना में लगभग 2 लाख करोड़ रुपए का निवेश आ रहा है। इनमें सिर्फ बीना रिफायनरी में 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी एक स्थान पर इतना बड़ा निवेश पहले नहीं आया है। करीब 3 लाख व्यक्तियों के लिये प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार के अवसर सृजित होंगे। बैठक में सहकारिता मंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के अलावा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्य सचिव भी बैठक से वर्चुअल रूप से जुड़े।

184 Views
What do you think?

Leave a Reply