Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

साइंस कॉलेज विद्यार्थियों के लिए हो रहा अभिशाप साबित- एनएसयूआई

2 min read
Text Size:

देवास- भारतीय राष्ट्रीय संगठन जिलाध्यक्ष श्रीकांत चौहान के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ता विद्यार्थियों की मदद के लिए पहुंचे। कुछ विद्यार्थियों के फोन आ रहे थे कि भैया हमारा पेपर है। लेकिन कालेज तक जाने वाला रास्ता बारिश के कारण पानी भर जाने के कारण बंद पड़ा हुआ है। जिसके कारण हम कॉलेज तक नहीं पहुंच पाएंगे। हमारी परीक्षा कैसे होगी। जब हम एनएसयुआई कार्यकर्ता पहुंचे तो देखा कि पुल के इस पार महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका एवं सैकड़ों विद्यार्थी खड़े हुए थे, लेकिन परीक्षा कहां और कैसे होगी। किसी को कुछ पता नहीं था, क्योंकि परिस्थिति इतनी गंभीर थी। एनएसयूआई कार्यकर्ता एवं महाविद्यालय के शिक्षक की सूझबूझ की वजह से गांव के प्राथमिक एवं हाई स्कूल में विद्यार्थियों की छुट्टी के पश्चात स्कूल में एमबीए चौथे सेम के लगभग 200 विद्यार्थी का पेपर कराने की व्यवस्था की गई। महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिका एवं एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जेसीबी में बैठकर पुल पार किया और महाविद्यालय मैं जाकर परीक्षा से संबंधित सामग्री लेकर आए। जब देवास कलेक्टर को फोन लगा रहे थे, तब देवास कलेक्टर ने फोन नहीं उठाया, लेकिन एक-दो घंटे बाद पुन: फोन आया तब उन्हें समस्या से अवगत कराया।

तत्पश्चात उन्होंने एसडीएम साहब को पहुंचाकर संबंधित समस्या कि जानकारी ली। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आपकी समस्या का निराकरण करने के लिए में आगे बात करूंगा।  संबंधित समस्या के लिए पूर्व में भी देवास कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया था, लेकिन डेढ़ से दो साल होने के बावजूद भी देवास कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों की नींद अभी तक नहीं खुल पाई है और ना ही विद्यार्थियों के लिए रास्ता बनवा पाए हैं। बात तो बड़े-बड़े विकास की करते हैं, लेकिन एक पुल तक नही बना पाए। लगता है पुल और रास्ते बनाने उनके बस की बात नहीं है। साइंस कॉलेज देवास के विद्यार्थियों के लिए एक अभिशाप के रूप में साबित हो रहा है। जल्द अगर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। समस्त जिम्मेदारी देवास प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि की रहेगी। इस मौके पर वीरेंद्र पटेल, विनोद राठौर पोलाय, पृथ्वीराज सिंह चौहान, अमित मालवीय, उदय सिंह ठाकुर आदि उपस्थिति थे।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply