Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

पुनीत सागर अभियान एवं जी-20 समिट विषय पर आयोजन

2 min read
Text Size:

खरगोन- शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन में संरक्षक प्राचार्य डॉ. आर. एस. देवड़ा के मार्गदर्शन एवं 36 मध्यप्रदेश एनसीसी खंडवा बटालियन के निर्देशानुसार पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत जी-20 समिट विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता प्रारंभ होने के पूर्व खंडवा बटालियन से कर्नल संदीपन भट्टाचार्य द्वारा पुनीत सागर अभियान के बारे में कैडेट्स को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से जानकारी दी गई । इसके पश्चात विषय पर कैडेट्स के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता संबंधी नियमों का वाचन एनसीसी केयरटेकर प्रो. गिरीश शिव द्वारा किया गया। कैडेट्स ने जी-20 समिट के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए इसके सदस्य देश , उद्देश्य एवं महत्व का विस्तार से वर्णन किया।

गौरतलब है कि इस वर्ष जी-20 समिट की अध्यक्षता भारत द्वारा की जा रही है। इस सम्मेलन का आयोजन 10 सितंबर को प्रगति मैदान दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। जी-20 में 19 देश सदस्य हैं तथा 20 वा सदस्य यूरोपीय संघ है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कैडेट अजय नायक बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान कैडेट कमलेश चौहान बीकॉम प्रथम वर्ष एवं तृतीय स्थान कैडेट शिवराज चौहान बीकॉम प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक प्रो. भूरसिंह सोलंकी एवं डॉ. लोकेश बघेल रहे। कार्यक्रम में वनस्पति शास्त्र के विभागअध्यक्ष प्रो. एमएम केसरे एवं एनसीसी प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष के कैडेट उपस्थित रहे।

182 Views
What do you think?

Leave a Reply