Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

तीन दिवसीय खो-खो स्पर्धा का महाकुम्भ

2 min read
Text Size:
खण्डवा- सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मालवा प्रान्त के मार्गदर्शन में मध्य क्षेत्र की 34 वीं क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता सरस्वती शिशु मंदिर कल्याणगंज के आतिथ्य में 11 सितंबर को आयोजित की जा रही है। तीन दिनों तक चलने वाली इस स्पर्धा में दो राज्य मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ जिसमें चार प्रान्त मध्यभारत, महाकौशल, छत्तीसगढ़, मालवा के नगरीय व ग्रामीण से 32 टीमों के लगभग 400 से अधिक खिलाड़ी सहभागिता कर रहे है। विभाग समन्वयक सत्यनारायण लौवंशी ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए प्रतियोगिता के सभी मैच उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान पर 30 हजार वर्गफुट के वाटरप्रूफ डोम में करवाए जाएंगे। प्रतियोगिता में 50 से अधिक रैफरी निर्णय हेतु रहेंगे।  इसमें बाल वर्ग से लेकर तरुण वर्ग तक के खिलाड़ियों की स्पर्धा होगी। कार्यक्रम की व्यस्थाओं में नगर के पाँचों शिशु मन्दिर के आचार्य-दीदी एवं समिति सदस्य लगे हुए हैं।
जिला शालेय बास्केट बॉल प्रतियोगिता का आयोजन आर्या समाज शाला मे किया गया जिसमे खंडवा जिले के सभी शालाओं के छात्र छात्राओं ने भाग लिया, जिसमे अंडर 19,वर्ग मे मैच खेला गया जिसमे   मे..अपूर्वा सरकार, राजवर्धनी, अस्मित अहिरवार, लक्ष्य तिवारी खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय शालेय बास्केट बॉल प्रतियोगिता हेतु किया गया, सभी विजेता खिलाड़ियों को शाला संचालक नीरज भंडारी, श्रीमती आरती भंडारी, शाला की प्रचार्या श्रीमती ईशा गुरुदत्ता एवं कोच लोकेन्द्र डिंडोरे  ने बधाई एवं शुभकामनायें दी!
113 Views
What do you think?

Leave a Reply