Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

लोक अदालत अंतर्गत अधिकार में छुठ का लाभ उठाकर उपभोक्ताओं ने निगम कोष में जमा कराये डेढ़ करोड

1 min read
Text Size:

 खंडवा- नेशनल लोक अदालत के अंतर्गत नगर निगम प्रशासन द्वारा संपत्ति कर एवं जलकर में निमानुसार अधिभार  में उपभोक्ताओं को छूट प्रदान की गई, न्यायालय परिसर के साथ ही नगर निगम काउंटर, कार्यालय परिसर के साथ मोहर्रीरो द्वारा घर घर जाकर संपत्ति कर और जलकर की राशि जमा कराई गई , प्रवक्ता व पूर्व पार्षद सुनील जैन ने बताया कि नगर निगम की महापौर अमृता अमर यादव, परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, राजस्व प्रभारी अध्यक्ष सोमनाथ काले ,आयुक्त नीलेश दुबे व राजस्व की टीम के सक्रिय प्रयासों से लोक अदालत अंतर्गत नगर निगम को लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई ,इस अवसर पर नगर निगम के टैक्स की राशि जमा करने के लिए उपभोक्ताओं का सम्मान महापौर अमृता यादव, अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, राजस्व प्रभारी सोमनाथ काले ,सुनील जैन आयुक्त निलेश दुबे ,उपायुक्त सचिन सिटोले, जाकिर जाफरी ,अशोक तारे ,राम चरण खरे व राजस्व की टीम द्वारा किया गया, इस अवसर पर महापौर अमृता यादव ने कहा कि आप सभी उपभोक्ताओं के द्वारा दिए गए निगम कर के माध्यम से ही शहर का  विकास संभव है, प्रतिवर्ष समय पर अपने करो का भुगतान कर अधिकार से मुक्ति पाए और शहर के विकास में सहभागी बने

135 Views
What do you think?

Leave a Reply