जन आशीर्वाद यात्रा से घबराई कांग्रेस, ले रही है फेक न्यूज का सहारा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस खेमा का उत्साह पानी-पानी हो रहा है। महज एक सप्ताह में जिस प्रकार से पूरे प्रदेश के कुछ जिलों में हुए जन आशीर्वाद यात्रा में लोगों का जोश दिखने को मिल रहा है, उससे कांग्रेसी खेमे में बैचेनी बढ़ गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने पक्ष में बनाए रखने और जनता को बरगलाने के लिए कांग्रेस अब फेक न्यूज का सहारा ले रही है। कांग्रेस समर्थित कई नेताओं और लोगों के सोशल मीडिया पर एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल की खबरों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। इसमें एक सर्वे का हवाला दिया गया है और कहा गया है कि राज्य में कांग्रेस के पक्ष में कुछ स्थान विशेष में माहौल है। हालांकि इसको लेकर अमुक न्यूज चैनल की ओर से कहा गया है कि ऐसा किसी प्रकार का हालिया सर्वे उनके द्वारा नहीं किया गया है। प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है कि जन आशीवार्द यात्रा की सफलता से कांग्रेस घबराई गई है। भाजपा की ओर से निकाली गई यह यात्रा अभी तक कुछ १०० किलोमीटर की यात्रा की है। इसे तो राज्य में करीब 10 हजार किलोमीटर की यात्रा करनी है। जब शुरुआत में ही कांग्रेस इस प्रकार की हरकत कर जनता को बरगला रही है, तो आगे किसी प्रकार के प्रपंच रचे जाएंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसको लेकर कांग्रेस नेताओं की आलोचना शुरू कर दी है। कुछेक ने तो कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की खुलेआम आलोचना शुरू करके उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग भी की है।

203 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!