फर्जी निकला सर्वे का वीडियो, कांग्रेस की खुल गई पोल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। देश के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल एबीपी के एक पुराने वीडियो को एडिट कर बनाए गए एक फर्जी वीडियो को देखकर कांग्रेसी फूले नहीं समा रहे थे और लगातार बयानबाजी कर रहे थे, लेकिन जब एबीपी के संवाददाता बृजेश राजपूत ने इस वीडियो का खंडन किया तो कांग्रेसी नेताओं की पोल खुल गई। हालांकि, एबीपी द्वारा सर्वे के वीडियो के खंडन के बाद से कांग्रेसी खेमे में चुप्पी छाई हुई है। चुनाव का समय है तो सर्वे तो होते ही हैं, लेकिन कम से कम कांग्रेस को ये जांच-पड़ताल तो करनी ही चाहिए कि आखिर वीडियो सच्चा है या झूठा।

क्या है वीडियो में

एबीपी न्यूज चैनल का ये वीडियो बहुत पुराना है। जिससे छेड़छाड़ कर इसे ऐसा निरूपित करने की कोशिश की गई है, जिससे लगता है कि इस सर्वे में कांग्रेस भारी मतों से जीत रही है और भाजपा की हालत खराब है। इस वीडियो के जारी होने के बाद से ही कांग्रेसी नेताओं ने अपने बयान जारी करने शुरु कर दिए थे, लेकिन बाद में जब एबीपी न्यूज की ओर से अधिकृत खंडन जारी किया गया, तब कांग्रेस ने चुप्पी साध ली।

हमारी स्थिति हर तरह से उत्तम : भाजपा

इधर, भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा है कि न केवल सर्वे बल्कि जमीनी स्तर पर भी भाजपा की स्थिति बेहद अच्छी है और भाजपा इस बार 200 सीटों के पार जनादेश प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। वीडियो के बारे में भाजपा का कहना है कि कांग्रेसियों के पास अब इस तरह के प्रोपेगेंडा करने के अतिरिक्त अब कोई चारा नहीं है। लेकिन जनता सब कुछ जान चुकी है। जन आशीर्वाद यात्रा में जिस तरह से जन सैलाब भाजपा के साथ आया और भाजपा को आशीर्वाद दिया है, उससे कांग्रेस घबराई हुई है। इस पूरी घटना पर जानकारों का कहना है कि इस मसले पर कार्रवाई हो सकती है। फर्जी वीडियो बनाने वालों पर एफआईआर कराकर भ्रम फैलाने वालों को कड़ा संदेश दिया जा सकता है।

Views Today: 2

Total Views: 100

Leave a Reply

error: Content is protected !!