घरेलू विवाद को लेकर महिला ने की खुदकुशी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर की राजधानी कॉलोनी में रहने वाली 34 वर्षीय विवाहिता ने घरेलू विवाद के चलते खुदकुशी का कदम उठा लिया। जिसके चलते परिवार की खुशियों पर ग्रहण लग गया है। दरअसल, महिला ने अपने ही घर के एक कमरे में रखी सिलाई मशीन पर चढ़कर गले में फंदा लगा लिया। इसकी खबर लगते ही घर में मौजूद अन्य सदस्य घबरा गए। वे तुरंत दौड़े और कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, वहीं इलाल के लिये निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां करीब 4-5 घंटे तक महिला का इलाज चला। हांलाकि, इस बीच महिला की नाजुक हालत को देखकर डॉक्टर ने इलाज के लिये उसे भोपाल रैफर कर दिया था। परंतु , भोपाल जाते वक्त रास्ते में महिला की मौत हो गई। रास्ते से महिला का शव वापस हरदा लेकर आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी कॉलोनी में रहने वाले कंचनसिंह कीर उनकी पत्नी नमिता कीर और दो बेटियों के साथ रहते हैं। एक दिन पहले यानि सोमवार को कंचनसिंह के माता-पिता हरदा आए हुए थे। इस दौरान उनके सामने ही पति-पत्नी में घरेलू बातों को लेकर कहासुनी हो गई। तभी नमिता घर के दूसरे कमरे में चली गई। कुछ देर बाद कंचनसिंह की छोटी बेटी ने अपने पिता और नाना-नानी को बताया कि मम्मी फंदे पर लटकी है। जिसके बाद परिजनों के हौंश उड़ गये। वे तुरंत कमरे की तरफ दौड़े और दरवाजा तोड़कर नमिता को नीचे उतारा। वहीं निजी अस्पताल ले जाकर उसे भर्ती कराया। यहां घंटो चले उपचार के बाद डॉक्टरों ने बाहर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन नमिता को गंभीर हालत में भोपाल ले जा रहे थे। लेकिन नसरूल्लागंज के पास उसने दम तोड़ दिया। इधर, मंगलवार को जिला अस्पताल में मृतिका के शव का पीएम हुआ। इस दौरान पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

... ओर उठा लिया यह कदम

मृतिका के पति कंचनसिंह के मुताबिक उसकी और नमिता की वर्ष 2007 में शादी हुई थी। इतने लंबे वैवाहिक जीवन में कभी कोई विवाद नही हुआ। परंतु सोमवार को घरेलू बातों को लेकर चल रही कहासुनी के बीच पत्नी इतना बड़ा कदम उठा लेगी, इसका जरा आभास नही था।

थम नही रहे बेटियां के आंसू

जानकारी के अनुसार मृतिका की दो बेटियां हैं। इनमें बड़ी बेटी १४ वर्ष तथा छोटी बेटी ७ वर्ष है। वहीं उनके माता-पिता सिलाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे के बाद से पूरा परिवार सदमें में है। जबकि नन्ही बेटियों की आंखों में आंसू थमने का नाम नही ले रहे हैं।

Views Today: 2

Total Views: 102

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!