Skip to content
Saturday, 31 October 2026
देवास

चेन स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 4 सोने की चेन जब्त

2 min read
Text Size:

देवास। मोतीबंगला क्षेत्र में 25 जुलाई को वंदना पति राजकुमार गोयल निवासी फॉरेस्ट कॉलोनी देवास के गले से चेन स्नेचिंग की वारदात की सूचना मिली थी। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली दीपक सिंह यादव तत्काल फोर्स के साथ रवाना होकर घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। उक्त अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 392 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास व नगर पुलिस अधीक्षक देवास के निर्देशन में 2 विशेष टीमो का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के ष्टष्टञ्जङ्क फूटेज, टोल नाको एवं संस्थानों पर लगे लगभग 530 ष्टष्टञ्जङ्क खंगाले एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये। ष्टष्टञ्जङ्क फुटेज के आधार पर चेन स्नेचिंग करने वाले आरोपीगणों के द्वारा उपयोग की गई मोटर साइकिल की पहचान की गई। ष्टष्टञ्जङ्क टीम के द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान कर हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपीगण द्वारा देवास शहर में की गई चेन स्नेचिंग व उज्जैन शहर में की गई 3 स्नेचिंग की वारदात की घटना कारित करना स्वीकार किया है। उक्त बदमाश सुनसान इलाको में पैदल घुमती महिलाओ का पीछा कर चेन स्नेचिंग की वारदात करते थे।

जप्तशुदा सामग्री

4 सोने की चेन वजन लगभग 58 ग्राम, घटना में प्रयुक्त 1 मोटर साईकिल काले रंग, एक सेमसंग कंपनी का मोबाईल, कपडे, काले रंग की बरसाती, जूते लगभग कीमती 5 लाख का मश्रुका जब्त किया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. शशांक सक्सेना पिता उपेन्द्र उर्फ उपदेश सक्सेना उम्र 30 साल निवासी बीएस क्लासिक स्वास्तिक सिटी मंगल नगर इन्दौर 2. राजू पाल पिता बालमुकुन्द पाल उम्र 33 साल निवासी आरबीआई 3. रेल्वे क्रासिंग के पास गांधीनगर थाना पडाव जिला ग्वालियर।

सराहनीय कार्य

थाना प्रभारी कोतवाली दीपकसिंह यादव, उनि शुभम परिहार, सउनि ईश्वर मण्डलोई, प्रआर सुनील देथलिया, आर नवीन पटेल, वैभव मण्डलोई, मनीष देथलिया एवं सायबर सेल प्रभारी उनि पवन यादव, प्रआर सचिन चौहान, शिवप्रताप सिंह सेंगर गीतिका कानूनगो, आर योगेश कदम का सराहनीय योगदान रहा।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply