Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत सी.एच.ओ. को दिया प्रशिक्षण

1 min read
Text Size:

खण्डवा- राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय स्थित सिविल सर्जन मीटिंग हॉल में खालवा, किल्लौद, छैगांवमाखन व मूंदी ब्लॉक के सी.एच.ओ. को एचआईवी, सिफलिस तथा हेपेटाइटिस बी स्क्रीनिंग का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी. जुगतावत, नोडल अधिकारी डॉ. नितिन कपूर, जिला क्षय अधिकारी डॉ. शक्तिसिंह राठौर, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ.योगेश शर्मा द्वारा अपने-अपने क्रियाकलापों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थें।

210 Views
What do you think?

Leave a Reply