Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

कलेक्टर ने विधानसभा निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी किये नियुक्त

1 min read
Text Size:

देवास- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्ता ने विधानसभा निर्वाचन-2023 निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये है। कलेक्टर ने विधानसभा क्षेत्र सोनकच्छ-170 के लिए एसडीएम सोनकच्छ संदीप शिवा, विधानसभा क्षेत्र देवास-171 के लिए एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह, विधानसभा क्षेत्र हाटपीपल्या-172 के लिए डिप्टी कलेक्टर प्रिया चंद्रावत, विधानसभा क्षेत्र खातेगांव-173 के लिए एसडीएम खातेगांव प्रवीण प्रजापित एवं विधानसभा क्षेत्र बागली-174 के लिए एसडीएम बागली आनंद मालवीय को रिटर्निंग अधिकारी बनाया है।

कलेक्टर  ने रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सभी रिटर्निंग अधिकारी सौंपे गये कार्य आयोग द्वारा जारी नवीनतम निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय-सीमा में पूर्ण करेंगे तथा कार्य की प्रगति से यथा समय जिला निर्वाचन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत करायेंगे। प्रत्येक अधिकारी भेजे गये ज्ञापनों एवं कार्य से संबंधित नस्तियों का संधारण अपने स्तर से करेंगे तथा निर्वाचन कार्य उपरान्त समस्त रेकार्ड जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करावेंगे। समस्त रिटर्निंग अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से नवीनतम दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर सौंपे गये कर्तव्यों का निर्वाह करेंगे।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply