Skip to content
Thursday, 22 October 2026
बैतूल

दक्षिण वन मंडल ने तीन दिनों में अलग-अलग जगह की ताबड़तोड़ कार्यवाही

2 min read
Text Size:
खोमई सोपाला में वन अमले को देखकर सायकल पर बंधी चरपट को छोड़कर भागे अपराधी
बैतूल- दक्षिण वन मंडल द्वारा अलग-अलग जगह की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही के दौरान सागौन तस्करी रोकने में कामयाबी मिली है। कार्रवाई में जहां दो तस्कर धराए है, वहीं दूसरी जगह कार्यवाही में तस्कर साइकिल पर बंधी  चरपट को छोड़कर भागने में कामयाब हो गया।
वनमंडलाधिकारी दक्षिण वनमंडल से मिली जानकारी के अनुसार।सावलमेंढा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत लगभग गश्ती दल द्वारा बैतूल परतवाड़ा रोड पर मोटर सायकिल का पीछा करते हुए जलवाड़ी ढाबा के पास रामफल व मानिक एवं प्रेमलाल व घनसा उईके सा. रामघाटी को अवैध सागौन की तस्करी करते पकड़ा। अपराधियों से मौके पर सागौन चौखट 02 नग 0.027 घ.मी. मोटर सायकिल सहित जप्त की गई। वनोपज की अनुमानित कीमत 2622 आंकी गई। अपराधी के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया । खोमई सोपाला जोड़ पर गश्ती करते वन अमले को देखकर सायकिल पर बंधी चरपट को छोड़कर अपराधी भाग गये। मौके पर सागौन चरपट 02 नग  0.052 घ.मी. सायकिल सहित जप्त की गई। वनोपज की अनुमानित कीमत 2028 आंकी गई। अज्ञात अपराधी के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
वाहम्णवाड़ा रोड पर घाना छोटा मार्ग पर गश्ती दल को देखकर अपराधी अवैध सागौन चरपट को छोड़कर भाग गये। मौके पर सागौन चरपट 11 नग  0.247 घ.मी. जप्त की गई। वनोपज की अनुमानित कीमत 13 हजार 770  आंकी गई। अज्ञात अपराधी के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध अधिनियम 1927 की धारा 26 (1) एवं मध्यप्रदेश वनोपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 के तहत कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में सावलमेंढा परिक्षेत्र का वन अमला राजाराम खाड़े वनपाल, विरेन्द्र सोलंकी वनरक्षक, सुरेश कुमार ईवने वनरक्षक, आनंद मालवीय वनरक्षक, प्रवीण गुप्ता वनरक्षक, सुंदरलाल उईके वाहन चालक, ओमकार उईके वाहन चालक एवं रमेश चिल्हाटे व झोलिया पांसे सुरक्षा श्रमिक सम्मिलित रहे।
 सीसीएफ के मार्गदर्शन में हो रही ताबड़तोड़ कार्यवाही
गौरतलब है कि दक्षिण बैतूल (सा.) वनमंडल अन्तर्गत मुख्य मार्गों / संवेदनशील वन क्षेत्रों में अवैध कटाई की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए मुख्य वन संरक्षक बैतूल पी.जी. फुलझेले (भा.व.से.) के मार्गदर्शन में वृत्त स्तरीय उड़नदस्ता एवं वनमंडलाधिकारी दक्षिण बैतूल विजयानन्तम टी.आर. (भा.व.से.) के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अस्थाई बेरियर बनाने, वनमंडल स्तरीय उड़नदस्ता एवं वन अमले द्वारा निरंतर रात्रि गश्ती की जा रही है।
150 Views
What do you think?

Leave a Reply