Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

दो अलग जगहों पर करंट से दो की मौत

2 min read
Text Size:

देवास- दो अलग-अलग जगह दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों के शव का पोस्टमार्टम हुआ उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। मृतक जय सिंह सात दिनों पूर्व ही धार्मिक यात्रा से लोटे थे। जानकारी के अनुसार जितेन्द्र पिता सीताराम उम्र 35 निवासी बेरागढ़ कल अपने खेत पर फसल को पानी देने के लिए गया था तभी उसे मोटरपंप चालू करते समय करंट लग गया परिजन उपचार के लिए उसे बांगर स्थित अमलतास अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान शाम को जितेन्द्र ने दम तोड़ दिया।

रात में परिजन शव पीएम के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मृतक विवाहित था और उसका एक लडक़ा भी है। इधर दूसरे में मामले में पिपल्या खुर्द निवासी जयसिंह बैस अपने खेत पर फसल को पानी देने के लिए गए थे परिजनों ने बताया कि पड़ोसी किसान के खेत पर खुला तार पड़ा था। जिसकी चपेट में आ गए जब रात को घर नहीं पहुंचे तो परिजन खेत पर गए जहां जय सिंह मृत अवस्था में मिले। बताया जा रहा है कि सात दिन पहले ही जय सिंह तीन धाम की यात्रा से लोटे थे। दोनों ही मामलों को पुलिस ने जांच में लिया।

142 Views
What do you think?

Leave a Reply