Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खरगोन

1 से 19 वर्ष के किशोर-किशोरियों को पिलाई जाएगी कृमिनाशक दवाई

1 min read
Text Size:

खरगोन- राष्ट्रीय कृमि दिवस 12 सितंबर को मनाया जाएगा। इस संबंध में सामु स्वा. केन्द्र भीकनगाँव में बीएमओ डॉ. हरिसिंह जाटव के मार्गदर्शन में बीईई गजानन लहाने, बीपीए. श्रीमती अस्मिता सिटोले, बीसीएम श्रीमती सुषमा मण्डलोई द्वारा ब्लॉक की समस्त आशा सुपरवाईजर एवं आशाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 12 सितम्बर पर 01 वर्ष से 19 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों को स्कूल और आंगनवाडी केन्द्रों में निःशुल्क दवाई पिलाई जाएगी।

बच्चों को किस प्रकार दवाई पिलाई जाये, दवाई से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। साथ ही जो बच्चें दवाई खिलाएं जाने से छुट जायेंगे उन्हें 15 सितम्बर मॉप-ऑप दिवस के दिन दवाई खिलाई जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान सेक्टर सुपरवाईजर भगवान यादव, आरएस मलतारे, दिनेश वर्मा, लक्ष्मण यादव, नयनसिंह सोलंकी सहित अन्य उपस्थित रहे।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply