सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को इसीलिए स्व. नंदूभैया की परछाई कहते हैं!

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा-  स्वर्गीय नंदकुमार चौहान का वर्किंग स्टाइल और लोगों से मेलजोल का तरीका सबको पता है। कार्यकर्ता और लोगों से मिलने के लिए वे अपने भोजन जैसे समय को भी समर्पित कर देते थे। यही तौर तरीका, उनकी परछाई कहे जाने वाले सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल भी अपनाते हैं। सांसद  स्वर्गीय नंदू भैया की तरह ही श्री पाटिल भी कार में ही भोजन करते हैं। घर से निकलने से पहले ही उनका टिफिन गाड़ी में रखा जाता है।
ज्ञानेश्वर पाटिल शनिवार को कार में ही भोजन करते देखे गए। प्रवक्ता सुनील जैन  ने उनसे कारण पूछा तो ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि उनके गुरु नंदू भैया ने ही यह तरीका सिखाया है।

नंदू भैया कहते थे, कि जनप्रतिनिधि बने हो तो लोगों को अपना निजी समय भी समर्पित करना होता है। भोजन में वक्त लगाऊंगा, तो इतनी देर में 10 कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्या सुन सकता हूं। ज्ञानेश्वर पाटिल भी नंदू भैया की परछाई कहे जाते हैं। नंदू भैया के अकस्मात निधन के बाद उन्हें ही जनता ने सांसद बनने का मौका दिया। उन्हीं के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हे।  स्वर्गीय नंदू भैया की परछाई के रूप में रहने वाले एक सरल सहज जनप्रतिनिधि खंडवा लोकसभा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की शालीनता ही है कि वह भी लोगों के बीच अधिकतर समय रहते हैं।

Views Today: 2

Total Views: 198

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!