मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया सीधी मेडिकल कॉलेज का भूमि-पूजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सीधी के साथ आज न्याय हुआ है : मुख्यमंत्री श्री चौहान

अब सीधी और आस-पास के लोगों को उच्च स्तरीय इलाज मिलेगा, रीवा-भोपाल- इंदौर नहीं जाना होगा
100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल रामपुर नैकिन का शिलान्यास
मेडिकल कालेजों की संख्या बढ़कर 31 हो जाएगी
हर वर्ष प्राप्त हो सकेंगी 100 एमबीबीएस सीटें

मुख्यमंत्री श्री चौहान सीधी के नौढ़िया में सीधी मेडिकल कॉलेज भवन परिसर निर्माण के भूमि-पूजन अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे।

सीधी जिले में चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना से प्रदेश के छात्रों के लिए हर वर्ष 100 एमबीबीएस सीटें प्राप्त हो सकेंगी। मेडिकल कालेज खुलने से सीधी जिले और आस-पास के जिलों से आने वाले मरीजों को तृतीयक स्तर से चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त हो सकेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मेडिकल कॉलेज के लिए ग्राम नौढ़िया में प्रस्तावित स्थल पर मंत्रोच्चार के बीच कन्या पूजन कर वैदिक रीति से भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 24 करोड़ 8 लाख 84 हजार रुपए लागत के 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल रामपुर नैकिन का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में सीधी की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह, सांसद सीधी श्रीमती रीती पाठक, विधायक केदारनाथ शुक्ला, कुवंर सिंह टेकाम तथा अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के सीधी आगमन पर लाड़ली बहना सेना की बहनों ने पुष्पवर्षा कर तथा कलश यात्रा से उनका स्वागत किया।

Views Today: 2

Total Views: 122

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!