किसान के खाते से निकले पचास हजार ! कहीं ना कहीं है इन बैंकों में भ्रष्टाचार की गंध….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

और भी है जांच?

फसल बीमा में भी हुए भ्रष्टाचार को लेकर किसान आखिर खामोश क्यों ?

सनी गुरूदत्ता कालापीपल- जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा कालापीपल से एक कृषक के खाते से पैसे निकालने का मामला सामने आया है । एक और किसान ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इसके अलावा भी कहीं ऐसे मामले हैं जिसकी जांच की जानी चाहिए । जिसके हम आपको सबूत प्रस्तुत करेंगे।

केदार सिंह पिता गिरधारी लाल निवासी कोठरी ने 28/7 / 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई है तो थाना कालापीपल से एस आई अमित नागर इस विषय में जांच कर रहे हैं। सहकारी बैंक कालापीपल के केशियर गणपत सिंह, राजेंद्र मेवाडा ,अजब सिंह ने₹50000 की राशि का कोठडी निवासी केदार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज तो कर दी । इसमें और मिली भगत होने की आशंका दिख रही है।

ये है मामला? और कौन है इसमें यह है जाच का विषय..

आपको बता दें कि थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी के गेहूं के 97 हजार रुपए 14 /7 /2023 को खाते में आए थे। इसमें से ₹50000 की राशि केदार सिंह पिता गिरधारी लाल की रिपोर्ट के अनुसार गणपत सिंह केशियर ,राजेंद्र सिंह और अजब सिंह ने आहरण कर निकाली ।

पुलिस का क्या कहना है….

इस पूरे मामले की हम जांच कर रहे हैं। बैंक से डॉक्यूमेंट प्राप्त कर रहे हैं ,लेकिन फरियादी ने जो रिपोर्ट दर्ज कराई है, उसके आधार पर जांच कर रहे हैं ।मामला जल्द सामने आ जाएगा।

एस आई, अमित नागर

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!