भोपाल : सितंबर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर आज मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत सुमधुर धुनें प्रस्तुत की। सामूहिक गायन में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, जे एन कंसोटिया, राजेश राजौरा, अशोक बर्णवाल, एस एन मिश्र, मलय श्रीवास्तव, अजीत केसरी, के सी गुप्ता एवं प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई सहित मंत्रालय, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
184 Views

