किसान के खाते से निकले 50 हजार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

कालापीपल थाने में फरियादी ने की रिपोर्ट..

सनी गुरूदत्ता, कालापीपल- जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा कालापीपल से एक कृषक के खाते से पैसे निकालने का मामला प्रकाश में आया है। केदार सिंह पिता गिरधारी लाल निवासी कोठरी ने 28 जुलाई 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सहकारी बैंक कालापीपल के गणपत सिंह, राजेंद्र मेवाडा, अजब सिंह ने 50 हजार की राशि मेरे खाते से निकाली है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी के गेहूं के 97 हजार रुपए 14 जुलाई 2023 को खाते में आए थे। इसमें से 50 हजार की राशि केदार सिंह पिता गिरधारी लाल की रिपोर्ट के अनुसार गणपत सिंह केशियार राजेंद्र सिंह और अजब सिंह ने आहरण कर निकली है।

मामला जल्द आएगा सामने… 

आपको बता दे की इस पर ए एस आई, अमित नागर इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बैंक से डॉक्यूमेंट प्राप्त कर रहे हैं लेकिन फरियादी ने जो रिपोर्ट दर्ज कराई है उसके आधार पर जांच कर रहे हैं मामला जल्द सामने आ जाएगा।

136 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!