– दूसरे नंबर पर रहे अधिवक्ता रेवाराम पटेल
– राजपूत उपाध्यक्ष एंव मिश्रा सचिव चुने गए

अनोखा तीर, हरदा। जिला अधिवक्ता संघ के निर्वाचन कार्यक्रम अंतर्गत सोमवार को मतों की गणना हुई। मतगणना सुबह 11 बजे प्रारंभ होकर देर शाम को सभी पदों के परिणाम घोषित किए गये। इसी के साथ पूरा कोर्ट परिसर जश्न एवं जुलूस में तब्दील हो गया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय शांडिल्य, उपाध्यक्ष चंदन सिंह राजपूत एवं सचिव सुदीप मिश्रा समेत सभी विजयी प्रत्याशियों को फूलमाला पहनाकर हर्ष जताया गया। निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता शेलेन्द्र जोशी एवं ओपी मोरझले ने जानकारी देते हुए कहा कि कुल 8 राउंड की मतगणना में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय शंाडिल्य ने अपने निकटमत प्रतिद्वंदी अधिवक्ता रेवाराम पटेल को ३६ वोटों से करारी शिकस्त दी है। शांडिल्य ने जहां कुल मत 322 में 133 मत हासिल किए। वहीं रेवाराम पटेल को ९७ मत मिले। इसी तरह अध्यक्ष पद का एक अन्य दावेदार अधिवक्ता अमर यादव तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें कुल 85 मतों से संतुष्ट होना पड़ा। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिये चंदन सिंह राजपूत एवं संदीप स्वामी के बीच कड़ी टक्कर हुई। जिसमें श्री राजपूत ने जीत दर्ज की है। उन्हें 186 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंदी श्री स्वामी को 131 मत हासिल हुए। वहीं सचिव पद के लिये भी अधिवक्ता सुदीप मिश्रा और उपेन्द्र अग्रवाल के बीच मुकाबला था। जिसमें श्री मिश्रा ने बाजी मार ले गये। उन्हें कुल 173 तथा उपेंद्र अग्रवाल 133 मत मिले हैं।
सहसचिव – अजय गोरखे निर्वाचित
– अजय गोरखे -135
– जगदीश वर्मा -131
– वीरेन्द्र मंडलोई -49
कोषाध्यक्ष – रामचंद्र सोनी निर्वाचित
– अमित कैथवास -90
– रामचंद्र सोनी -197
ग्रंथपाल – ओमप्रकाश गुर्जर निर्वाचित
– अकलेश भाटी -104
– ओमप्रकाश गुर्जर 146
– रुपक कुशवाह -62
आरक्षित कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित
– आनंद चोयल-150
– नमन शर्मा -191
– सिद्धार्थ बंसल-164
अनारक्षित कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित
– रजत शर्मा
– लोकेश डोंगरे
– गोपाल जगनवार
– लखन पटेल

