Skip to content
Thursday, 22 October 2026
बैतूल मध्य प्रदेश

सी.एम. राइज के मेधावी विद्यार्थियों को मिली ई-स्कूटी

1 min read
Text Size:
बैतूल-  मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मेधावी ई- स्कूटी योजना के अंतर्गत सीएम राइज शासकीय कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के दो विद्यार्थी लाभान्वित हुए। जिसमें पीयूष लोनारे पिता गोपाल लोनारे एवं निशि खंडाग्रे पिता संतोष राव खंडाग्रे को इस योजना का लाभ मिला।
इस अवसर पर सीएम राइज विद्यालय प्राचार्य, उपप्राचार्य द्वारा दोनों मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कक्षा शिक्षक नरेंद्र घोरमाड़े, प्रदीप कुमार मानेकर, राजेश कुमार भालेकर, आरएस मर्सकोले, डॉ.विनोद बारामासे एवं मनोज कुमार रघुवंशी उपस्थित रहे। दोनों विद्यार्थियों को समस्त शाला परिवार की ओर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
140 Views
What do you think?

Leave a Reply