Skip to content
Thursday, 22 October 2026
बैतूल

पुरानी पेंशन, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने मुख्यमंत्री को भेंट करेंगे राखी

1 min read
Text Size:

बैतूल-  पुरानी पेंशन एवं नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता दिए जाने को लेकर आज 27 अगस्त को प्रदेश की बहने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राखी भेंट करेंगी। जिला अध्यक्ष रवि सरनेकर ने बताया जायज मांगों को पूर्ण किए जाने अनेकों बार ज्ञापन देने के बावजूद आज दिनांक तक मांगों को पूर्ण नहीं किया गया है।

इसके विरोध में  हिंदी भवन भोपाल में प्रदेश की लाखों बहने एकत्रित होगी, जहां मुख्यमंत्री को राखी भेंट कर मांगों को पूर्ण किए जाने की गुहार लगाई जाएगी। इस प्रदर्शन में बैतूल जिले के समस्त शासकीय विभागों की महिलाएं शामिल होगी और मुख्यमंत्री को राखी भेंट करेगी। उन्होंने शासकीय विभागों की समस्त महिलाओं से भोपाल पहुंचने की अपील की है।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply