सांसद राव उदय प्रताप सिंह, विधायक डाॅ सीतासरन शर्मा ने किया पंवारखेड़ा सीएम राइस स्कूल भवन का भूमि पूजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नर्मदापुरम। जिले के पंवारखेड़ा सीएम राइस स्कूल का भूमि पूजन सांसद उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं विधायक नर्मदापुरम डॉ सीतासरन शर्मा के आतिथय में शुक्रवार को किया गया। सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संस्था प्राचार्य संदीपन नीखर द्वारा अतिथियाें के स्वागत के साथ ही शाला प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसमें शाला के सीएम राइस शाला में परिवर्तन के पश्चात प्राप्त उपलब्धियां को रेखांकित किया गया। विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा ने कहा कि नर्मदापुरम क्षेत्र में पवरखेड़ा एवं इटारसी के साथ-साथ नर्मदापुरम में भी शीघ्र नए सीएम राइस शाला का आरंभ होने जा रहा है। सांसद उदय प्रताप सिंह ने क्षेत्र के लोगों को सीएम राइज शाला के लिए बधाई दी साथ ही उन्होंने इस भवन निर्माण कर रहे, इंजीनियर एवं ठेकेदार की टीम को भवन की उच्च गुणवत्ता बनाएं रखने की हिदायत भी दी। कार्यक्रम में सांसद एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा 36 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण भी किया गया। इस मौके पर श्रीमती माया नारोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, राहुल सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शकुन बाई चौरे, जनपद सदस्य श्रीमती जयश्री चौरे, लोक निर्माण विभाग से मयंक शुक्ला, सहायक यंत्रि श्रीमती नेहा राठौर, उप यंत्री राजेंद्र शर्मा , जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से विनोद तिवारी उपस्थित रहे। सीएम राइसज विद्यालय के इस भूमि पूजन के अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों ने खुशी जाहिर की। विद्यार्थियों में भी उत्साह रहा। कार्यक्रम में पालक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 200

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!