अनोखा तीर, सिवनी मालवा। शहर के स्कूलों पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं देने से इनके हौसले बुलंद हैं। स्कूल संचालक द्वारा फीस में मनमानी और नियम कड़क और पढ़ाई में जीरो होने से शहर में प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा का स्तर लगातार घट रहा है। वहीं मनमानी फीस पर शिक्षा विभाग अंकुश नहीं लगा पा रहा है। यह सब तो ठीक है लेकिन एक छात्र को तिलक लगाकर आने पर बुरी तरह पिटाई कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल में छात्र को स्कूल प्रबंधन ने लंबा तिलक नहीं लगाकर आने की हिदायत दी। कुछ बच्चों के माथे पर लगा टीका मिटवा भी दिया गया। साथ ही बच्चों के साथ मारपीट भी की गई। इसकी जानकारी लगते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे। उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल और मैनेजमेंट के सामने विरोध जताया तो स्कूल प्रबंधक भड़क गया। मामला नर्मदा वेली अकेडमी स्कूल तवा कॉलोनी के सामने से जुड़ा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता गुरूवार को स्कूल पहुंचे तो कई छात्र-छात्राओं ने बताया कि हमें स्कूल में तिलक लगाने से मना कर दिया गया और कुछ लोगों के टिके मिटवाए गए। बच्चों ने खुद ही बताया कि शिक्षकों द्वारा मारपीट भी की गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी नर्मदा वेली अकेडमी पहुंची और उनके द्वारा कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन कार्यकर्ता स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई को लेकर अड़े रहे। जिसके बाद नायब तहसीलदार दीप्ति चौधरी भी स्कूल पहुंची। परन्तु उनके सामने भी छात्रों के परिजन ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। विद्यार्थी परिषद के प्रद्युम तिवारी ने बताया कि जानकरी मिली थी कि स्कूल में बच्चों के तिलक लगाने पर प्रबंधन द्वारा तिलक मिटाये गए। साथ ही बच्चों के साथ मारपीट भी की गई। जिस पर चर्चा करने हम लोग स्कूल आये थे। परन्तु स्कूल प्रबंधन के द्वारा सही तरीके से बात ही नहीं की जा रही है। साथ ही छात्र-छात्राओं से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है और उन्हें धमकाया जा रहा है।
इनका कहना है…
जानकारी लगने पर पुलिस बल को नर्मदा वैली स्कूल में पहुंचाया गया है। मामला जांच में है, अगर छात्रों की पिटाई तिलक लगाने पर की गई तो कार्रवाई की जाएगी।
– गौरव सिंह बुंदेला, थाना प्रभारी सिवनी मालवा।
Views Today: 2
Total Views: 98

