Skip to content
Friday, 23 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान 17 अगस्त को सिंगल क्लिक से करेंगे साइकिल क्रय के लिए राशि अंतरित

2 min read
Text Size:

81 करोड़ की लागत के महात्मा गांधी सीएम राइज स्कूल भवन का करेंगे भूमि-पूजन
योजना में इस वर्ष लगभग साढ़े 4 लाख विद्यार्थी होंगे लाभान्वित

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने बताया कि साइकिल वितरण योजना वर्ष 2004-05 से संचालित है। इस योजना में ऐसे विद्यार्थी, जो शासकीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में अध्ययनरत है तथा वह जिस ग्राम के निवासी है, उस ग्राम में शासकीय माध्यमिक/हाईस्कूल संचालित नहीं है तथा वह अध्ययन के लिए किसी अन्य ग्राम/ शहर के शासकीय स्कूल में जाते हैं, को निःशुल्क साइकिल से लाभान्वित किया जाता है। इस वर्ष लगभग 4 लाख 50 हजार विद्यार्थियों के खातें में सायकिल क्रय के लिए राशि अंतरित की जाएगी।

कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर एवं विभागीय अधिकारी सहित अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply