Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

राज्यपाल ने किया राजभवन वेब पोर्टल के नव-संस्करण का लोकार्पण

1 min read
Text Size:

भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन वेब पोर्टल (http://governor.mp.gov.in/) के नव-संस्करण का लोकार्पण किया। राज्यपाल को वरिष्ठ अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने बताया कि पोर्टल के नव-संस्करण के निर्माण से एक ही साईट पर अनेक उपयोगी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। नव-संस्करण को बहुउद्देशीय उपयोग के साथ-साथ यूजर फ्रेंडली भी बनाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से भी जरूरी परिवर्तन किए गए हैं।

राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा ने एम.पी.एस.ई.डी.सी. एवं एन.आई.सी. के सहयोग के प्रति आभार जताया। लोकार्पण में राज्यपाल के उप सचिव स्वरोचिष सोमवंशी, एम.पी.एस.ई.डी.सी. के महाप्रबंधक अभिजीत अग्रवाल, एन.आई.सी. मध्यप्रदेश के उप-महानिदेशक संजय हार्डीकर, वरिष्ठ निदेशक कमलेश जोशी एवं राजभवन एन.आई.सी. आई.टी. सेल प्रभारी जितेन्द्र पाराशर उपस्थित थे।

140 Views
What do you think?

Leave a Reply