Skip to content
Friday, 23 October 2026
बैतूल

आदिवासी सुरक्षा यात्रा पहुंची आठनेर

3 min read
Text Size:

मुकेश सोनी, आठनेर- आज नगर में जिला पंचायत सदस्य रामचरण इरपाचे एवं जयस के ब्लॉक अध्यक्ष घोडगा निवासी भाई के नेतृत्व में इस आदिवासी सुरक्षा यात्रा का भव्य पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया बिरसा मुंडा चौक पर इस यात्रा को रोककर भगवान बिरसा मुंडा को इस यात्रा में पधारे सभी अतिथियों ने पुष्प माला अर्पण कर भगवान बिरसा मुंडा से आशीर्वाद लिया एवं गगनभेदी नारे लगाते हुए सभी आदिवासी भाइयों ने कहा कि देशभर के आदिवासियों का वैचारिक एकीकृत सांस्कृतिक शुद्धिकरण और सामाजिक राजनीतिक एकता के लिए जागरूकता अभियान को लेकर यह यात्रा 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस 20 23 से आदिवासी गणनायक वीर बिरसा मुंडा के गांव अली हालु झारखंड से प्रारंभ होकर झारखंड छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश महाराष्ट्र गुजरात और राजस्थान के अनुसूचित क्षेत्र आदिवासी इलाकों में घूमेगीजो कुल यह यात्रा 54 दिवस की है अधिकांश यात्रा में पैदल यात्री है आवश्यकता होती है वहां वहां पर वहान उपलब्ध करा लिया जाता है गुजरात राज्य के साबरकांठा जिले के विजयनगर तहसील में जहां के करीब 800भील आदिवासियों की हत्या राजपूत रजवाड़ी सेना एवं अंग्रेजी सेना के हाथों हुई थी उस गांव वालों पाल चिड़िया में 2 अक्टूबर 20 23 को होगा बिरसा मुंडा के गांव से मिट्टी लेकर यात्रा जिस आदिवासी आस्था एवं ऐतिहासिक स्थलों से गुजरेगी वहां की मिट्टी को मिलाया जाएगा जैसे ही आदिवासी सभ्यता संस्कृति के जन्मदाती नदी नर्मदा उद्गम स्थल से जल भी लेकर यह यात्रा चल रही है उन्होंने बताया कि आदिवासी सुरक्षा यात्रा का उद्देश्य है कि भारत के 781 जातीय समूह की सुरक्षा जिसे आदिवासी सुरक्षा कहते हैं वह कैसे हो सकती है इस पर विचार मंथन किया जा रहा है आदिवासी सुरक्षा यात्रा के तहत यात्रा अमरकंटक डिंडोरी मंडला लखनादौन छपारा हराई पातालकोट तामिया सारणी शाहपुर बेतूल गुडगांव भैंसदेही नांदा भीमपुर चिचोली चिरा पाटलाटेमा गांवरहटगांव सिराली खंडवा नेपानगर खरगोन महू धार रतलाम झाबुआ अलीराजपुर कुक्षी बड़वानी खेतिया मध्य प्रदेश के ईतने जिलों में यह यात्रा पहुंच रही है बैतूल के तहत आज यह यात्रा आठनेर पहुंची है और यह यात्रा आठनेर से गुदगांव के लिए निकलेगी इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य राम चरण इरपाचे ने बताया कि इस यात्रा में पधारे सभी सामाजिक बंधु अतिथियों का बिरसा मुंडा चौक पर स्वागत सत्कार के बाद भोजन प्रसादी एवं उनके द्वारा समाज के सभी वर्गों से आए महानुभाव को वह लोग इस यात्रा का उद्देश्य समझाएंगे एवं इस पर विस्तृत चर्चा एक बैठक के रूप में होगी तत्पश्चात यह हमारे सभी आदिवासी भाई उदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे

153 Views
What do you think?

Leave a Reply