मुख्यमंत्री श्री चौहान के बनखेड़ी में जन-दर्शन के दौरान उमड़ा जन-सैलाव

गाजे-बाजे के साथ कहीं पुष्प-वर्षा से तो कहीं शॉल-श्रीफल से किया मुख्यमंत्री का सम्मान

       मार्ग पर अनेक स्थानों पर मंच बनाए गए थे। जहाँ  ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों व जिला पंचायत के प्रतिनिधियों द्वारा उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का सम्मान किया जा रहा था। इस दौरान ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ किसान व युवा भी शामिल हुए। विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता जन-दर्शन में शामिल हुए। जनहित में चलाई जा रही विभिन्न लोकहितकारी योजनाओं के नाम तखतियों पर लिखकर हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

कदम-कदम पर उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री श्री चौहान के बनखेड़ी आगमन पर नगर में कदम-कदम पर उत्साह का माहौल था। बच्चे, युवाओं, महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। अनेक स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे। गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों को उड़ाकर तथा गुलाल उड़ाकर विकास पर्व मनाया जा रहा था। मुख्यमंत्री श्री चौहान का पंचायत प्रतिनिधियों, किसान संगठन, कृषि साख सहकारी समितियों के सदस्यों, स्वास्थ्य विभाग, जन अभियान परिषद, नगर पालिका कर्मचारी संगठन, व्यापारी वर्ग, सहित विभिन्न समाजों, सामाजिक संस्थाओं, महिला संगठनों, लाड़ली बहना सेना सहित विभिन्न संगठनों के द्वारा स्वागत किया गया। सांसद श्री राव उदयप्रताप सिंह, पिपरिया विधायक श्री ठाकुर दास नागवंशी, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, श्री दर्शन सिंह चौधरी, श्री माधवदास अग्रवाल सहित अन्य जन-प्रतिनिधि एवं विशाल जन-समूह जन-दर्शन में शामिल हुआ।

84 Views

Leave a Reply