मुख्यमंत्री श्री चौहान 25 जुलाई को सिंगरौली एवं नर्मदापुरम जायेंगे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बैढ़न, सिंगरौली में करेंगे संत रविदास यात्रा का शुभारंभ
25 जुलाई को नर्मदापुरम में और 26 जुलाई को सरई, सिंगरौली में विकास पर्व में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री श्री चौहान 25 जुलाई को नर्मदापुरम जिले में वनखेड़ी में सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन करेंगे। साथ ही सिवनी मालवा में विकास पर्व के दौरान जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं आमसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान 25 जुलाई को ही विंध्यनगर, सिंगरौली में जन-सेवा मित्रों और जन-अभियान परिषद की नवांकुर प्रस्फुटन समिति के सदस्यों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री 26 जुलाई की सुबह एनटीपीसी परिसर में पौध-रोपण के बाद सिंगरौली में लाड़ली बहना सेना की सदस्य बहनों से संवाद करेंगे। सरई में चरण पादुका योजना में तेंदूपत्ता संग्राहकों को पानी की बॉटल, चरण पादुका और अन्य सामग्री का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान वहाँ 672 करोड़ 25 लाख रूपए लागत की रिहंद माइक्रो सिंचाई परियोजना का शिलान्यास और अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

Views Today: 2

Total Views: 68

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!