Skip to content
Monday, 2 November 2026
देवास

नवागत जिला पेंशन अधिकारी श्रीमती पालीवाल का किया स्वागत

1 min read
Text Size:

देवास- नवागत जिला पेंशन अधिकारी श्रीमती निरूपमा पालीवाल का जिला पेंशनर्स एसोसिएशन के तत्वाधान के स्वागत व सम्मान किया गया। अध्यक्ष गंगासिंह सोलंकी एवं अरविंद पाण्डेय ने बताया कि श्रीमती पालीवाल ने माँ चामुण्डा काम्पलेक्स स्थित जिला पेंशन कार्यालय में अपना पदभार संभाला। इस दौरान पेंशनर्स एसो. की ओर से श्रीमती पालीवाल का पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत व सम्मान किया गया। पेंशनर्स एसो. के पदाधिकारियों ने पेंशनरो की भावना से उन्हें अवगत कराया।

साथ ही वरिष्ठ नागरिक संस्था अध्यक्ष ओ.पी. पाराशर ने भी श्रीमती पालीवाल का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत करते हुए संस्था की पत्रिका भेंट की। इस अवसर पर जिला पेंशन कार्यालय के एसो. के एसके शाह, के.सी. नागर, रश्मि पाण्डेकर, भागवंती मोदी, पूर्णिमा सिंह, उषा कामले, बाबूलाल मालवीय, महिपाल सिंह आदि पेंशनर्स सहित पेंशन कार्यालय के कर्मचारी मदनमोहन विश्वकर्मा,  कौशल, हेमंत उपस्थित थे।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply