वैश्य समाज ने मेघावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन की महिला ईकाई हरदा द्वारा विद्यासागर भवन में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन द्वारा समाज के मेघावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्रीमती माया सिंहल, श्रीमती उषा गोयल, श्रीमती उषा बड़जात्या, श्रीमती रेणु जैन के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम में इस साल सीए की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए तन्मय चांडक, मानस अग्रवाल राशि अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, कृति अग्रवाल तथा 10वीं,12वीं में 85 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण अदिति जैन, वेदांत अग्रवाल, तेजस अग्रवाल, सिया अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, वेदिका अग्रवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आए आईवीएफ के पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष श्रीमती साधना जैन, जिला प्रभारी श्रीमती आभा अग्रवाल, नगर अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अग्रवाल, महामंत्री श्रीमती प्रीति बंसल, कोषाध्यक्ष प्रीति गोयल, सचिव श्रीमती शैला अग्रवाल, श्रीमती अंकिता केजरीवाल, श्रीमती वर्षा केजरीवाल एवं आईवीएफ युवा ईकाई अध्यक्ष जयकृष्ण चांडक उपस्थित थे। इस दौरान हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में श्रीमती नेहा अग्रवाल, रोशी अग्रवाल, वैशाली जैन, रूपल अग्रवाल, मंजू जैन, रानी जैन, लक्ष्मी तोतला, ज्योति जैन विजेता रहीं।

Views Today: 2

Total Views: 106

Leave a Reply

error: Content is protected !!