Skip to content
Thursday, 8 October 2026
हरदा

17 जुलाई को जिला स्तरीय अधिकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाएंगे

2 min read

हरदा- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 17 जुलाई को ‘स्कूल चलें हम अभियान 2023’ का शुभारंभ करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम शाजापुर जिले के गुलाना में नवनिर्मित सी एम राइज विद्यालय में आयोजित होगा। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दूरदर्शन एवं आकाशवाणी सहित अन्य संचार माध्यमों पर पूर्वान्ह 11 बजे से किया जायेगा, जिले की सभी शासकीय शालाओं में दिखाया जाएगा। ‘स्कूल चलें हम अभियान’ को जन आंदोलन में बदलने के लिए 17 से 19 जुलाई तक प्रदेश की समस्त शासकीय शालाओं में जन-समुदाय की सहभागिता में ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम भी होंगे। इसमें विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध प्रभावशाली, प्रबुद्ध एवं सम्मानित व्यक्ति, स्थानीय विशिष्ट व्यक्ति आदि प्रेरक की भूमिका में विद्यार्थियों से भेंटकर अपने अनुभवों को साझा करेंगे और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करेंगे। इसी क्रम में कलेक्टर ऋषि गर्ग ने ‘‘भविष्य से भेंट’’ कार्यक्रम के तहत स्कूल में जाकर एक पीरियड पढ़ाने के लिये अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये है। इसके अलावा कार्यक्रम में अन्य इच्छुक व्यक्ति भी प्रेरक के रूप में सहभागिता कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें https://www.educationportal.mp.gov.in/mpsch/  लिंक के माध्यम से 17 से 19 जुलाई के मध्य अपनी सुविधा से किसी एक दिवस का और शाला का चयन करना होगा।
जारी आदेश अनुसार उपसंचालक कृषि सीएम राइज स्कूल अबगांवकला में बच्चों को एक पीरियड पढ़ाएंगे और उनका उत्साहवर्द्धन करेंगे। इसी तरह उपसंचालक पशु चिकित्सा माध्यमिक शाला बालागांव, सहायक आयुक्त सहकारिता भुन्नास, जिला शिक्षा अधिकारी कन्या उ.मा.वि. हरदा, डीपीसी माध्यमिक शाला रन्हाईकला, प्राचार्य डॉ. संगीता बिले महात्मा गांधी उ.मा.वि. हरदा, प्राचार्य पॉलिटेक्निक कॉलेज माध्यमिक शाला देवतलाब, जिला आयुष अधिकारी माध्यमिक शाला अबगांवखुर्द, प्राचार्य आईटीआई माध्यमिक शाला बैरागढ़, सीएमएचओ डॉ. एच.पी. सिंह माध्यमिक शाला नकवाड़ा, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग सीएम राइज स्कूल करताना, जिला योजना अधिकारी शासकीय माध्यमिक शाला कुल हरदा, ईई पीडब्ल्यूडी माध्यमिक शाला सोडलपुर, ईई पीएचई उ.मा.वि. मसनगांव, ईई जल संसाधन माध्यमिक शाला कड़ोला उबारी, ईई जलसंसाधन टिमरनी सोनम वाजपेयी कन्या उ.मा.वि. टिमरनी, मण्डी सचिव माध्यमिक शाला उड़ा, महाप्रबन्धक उद्योग माध्यमिक शाला मगरधा, उपसंचालक सामाजिक न्याय हाई स्कूल रेलवा, ईई आरईएस हाई स्कूल अन्नापुरा, जिला आबकारी अधिकारी माध्यमिक शाला रहटगांव में बच्चों को पढ़ाएंगे और आवश्यक मार्गदर्शन देंगे। इन अधिकारियों सहित कुल 66 अधिकारियों की ड्यूटी स्कूलों में 17 जुलाई को एक पीरियड अध्यापन कराने के लिये लगाई गई है।

339 Views

Leave a Reply