Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

मजदूर की मशीन के चपेट में आने से मौत

1 min read
Text Size:

देवास- एक मजदूर अमरपुरा स्थित एक कंपनी में कार्य करते समय मशीन की चपेट में आ गया। उसके साथी उसे शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी अनुसार अमरपुरा स्थित क्रोमवेल इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्य करते समय जितेन्द्र पिता गंगाराम सोलंकी निवासी खटांबा  रात को मशीन की चपेट में आ गया। कंपनी में कार्यरत उसके साथी उसे शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बाद में पीएम के लिए शव जिला अस्पताल लाया गया, जहां आज पीएम हुआ उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के जीजा जितेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि मृतक उक्त कंपनी में पिछले 5 साल पहले से कार्यरत थे। उक्त कंपनी में जॉन डियर कंपनी के पाट्र्स बनाए जाते है। मृतक का एक बेटा और एक बेटी है। परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग श्रमिकों ने कंपनी से की है। मामले को पुलिस ने जांच में लिया है।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply