Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

युवाओं में नवाचार एवं तकनीकी शिक्षा पर संगोष्ठी

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। डॉ. सीव्ही रमन विश्वविद्यालय के रमन क्षेत्रीय संसाधन केंद्र, नर्मदा वैली ग्रामीण विकास फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वनमाली सृजन केंद्र हरदा जो कि संस्कृति एवं साहित्यिक कार्यों के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं को नवाचार एवं तकनीकी शिक्षा पर कार्य कर रही है के अंतर्गत रमन क्षेत्रीय संसाधन केंद्र हरदा में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र के प्रबंधक उमेश शर्मा ने नई शिक्षा नीति में कंप्यूटर शिक्षा एवं स्वरोजगार के बारे में बताया, प्रोफेसर सुश्री स्वाति गुरु ने वर्तमान में आइसेक्ट के माध्यम से संचालित किए जा रहे विभिन्न कोर्स के साथ-साथ, आईसेक्ट लर्न और, रोजगार मंत्र पोर्टल के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान शिक्षाविद ज्ञानेश चौबे एवं सुश्री शोभा बाजपेयी द्वारा केन्द्र में संचालित कम्प्यूटर एवं स्पोकन अंग्रेजी का महत्व समझाया। ओम नारायण शुक्ल एवं रामशंकर मुकाती ने अनुशासित जीवन एवं ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन सुश्री स्वाति गुरु ने किया एवं आभार क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश शर्मा ने व्यक्त किया।

126 Views
What do you think?

Leave a Reply