Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
देवास

8 किलो गांजे के साथ पुलिस ने गांजा तस्कर को पकड़ा, कीमत एक लाख रूपए

1 min read
Text Size:

देवास। औद्योगिक थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात एक युवक को एक लाख का अवैध गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिली थी कि बालगढ़ क्षेत्र में एक युवक 8 किलो गांजा लेकर सप्लाई करने आ रहा है, तभी पुलिस ने घेराबंदी करते हुए युवक को 8 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी युवक का नाम रईस शाह निवासी कन्नौद है, जिसे इंदौर-भोपाल हाईवे बालगढ़ रोड़ से पकड़ा है। जब्त गांजे की कीमत एक लाख रुपए है।
औद्योगिक थाना टीआई अजय चानना ने बताया कि बालगढ़ रोड पर अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा का विक्रय करने जा रहे एक आरोपी को हमने पकड़ा है। जिसकी तलाशी लेने पर प्लास्टिक की बोरी में 8 किलो गांजा जब्त किया है। जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर मालवा क्षेत्र में बेचने का कार्य करता था जो कि कन्नौद देवास का ही निवासी है। आरोपी पर पहले से भी अपराध दर्ज है।

238 Views
What do you think?

Leave a Reply