Skip to content
Friday, 23 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जबलपुर के डुमना विमानतल पर आत्मीय स्वागत

2 min read
Text Size:

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जबलपुर के डुमना विमानतल पहुँचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी का भारतीय वायुसेना के विशेष विमान द्वारा दोपहर लगभग 2.15 बजे डुमना विमानतल आगमन हुआ। प्रधानमंत्री की अगवानी मिनिस्टर इन वेटिंग प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने की। प्रधानमंत्री श्री मोदी दोपहर 2.30 बजे भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा शहडोल जिले के लालपुर हेलीपेड के लिये रवाना हुए।

विमानतल पर प्रधानमंत्री का स्वागत केंद्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्र-संस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोंटिया, सांसद राकेश सिंह, राज्य सभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, विधायक सर्वश्री अजय विश्नोई, सुशील कुमार तिवारी “इंदु”, अशोक रोहाणी, श्रीमती नन्दिनी मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष वरकड़े, पूर्व मंत्री अंचल सोनकर, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिभा सिंह, पूर्व महापौर श्रीमती स्वाति गोडबोले, प्रभात साहू एवं सुभाष तिवारी “रानू”, आशीष दुबे, अखिलेश जैन, अभिलाष पांडे, जी.एस. ठाकुर, शरद अग्रवाल एवं सुधांशु गुप्ता ने किया।

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, जनरल ऑफीसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एम.के. दास, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर, संभागायुक्त अभय वर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा, उप पुलिस महानिरीक्षक आर.आर.एस. परिहार, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं पुलिस अधीक्षक टी.के. विद्यार्थी भी डुमना विमानतल पर मौजूद थे।

133 Views
What do you think?

Leave a Reply