Skip to content
Friday, 23 October 2026
खंडवा

पुराने हरसूद पहुंचे विस्थापित, किया पुराने दिनों को याद

2 min read
Text Size:

छनेरा रेलवे स्टेशन पहुंच कर दिया ज्ञापन

खंडवा- हरसूद की 19 वीं बरसी पर नया हरसूद, खंडवा, खिरकिया से कई लोग पुराने हरसूद पहुंचे। यहां पहुंच कर खंडहरो के बीच शेष रहे एकमात्र खेड़ापति हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना की, उसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया। पूजा अर्चना के बाद विस्थापितों ने हनुमान जी से प्रार्थना कर नये हरसूद में खुशहाली की कामना की। उसके पश्चात विस्थापित ने पुराने हरसूद में खंडहरों के बीच टूटे-फूटे घरौंदो पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर वहां बैठ कर आपस में पुरानी खट्टी मीठी यादें साझा भावुक हो उठे।
छनेरा रेलवे स्टेशन पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

पुराने हरसूद से लौटकर नया हरसूद पहुंचकर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई की नया हरसूद की अस्मिता को कायम रखने के लिए छनेरा रेलवे स्टेशन का नाम नया हरसूद छनेरा किया जाए। पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन में हरसूद की पहचान कायम रखने के लिए रेलवे स्टेशन का नाम नया हरसूद छनेरा हो करने की मांग रखी।
संत के दर्शन कर हरसूद के उज्जवल भविष्य की कामना

हरसूद की माटी के सुपुत्र श्रीश्री 108 सीताराम दास महाराज जो कि वर्तमान में निर्मोही अखाड़ा अलावलपुर से हैं। इन दिनों नया हरसूद में धर्म प्रभावना कर रहे हैं। इस दौरान विस्थापित लोगों ने वहां पहुंचकर उनसे नया हरसूद के उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि नए हरसूद का भविष्य बहुत ही उज्जवल है। इस दौरान विस्थापितजन अनुराग बंसल, चंद्रकुमार सांड, पूनमचंद शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल, विवेक जैन, टिल्लू अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, संजय नामदेव, दुर्गेश अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, गुलाब साहू, महेश साहू आदि उपस्थित रहे।

254 Views
What do you think?

Leave a Reply