Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

आखों की रोशनी का महाकुम्भ 03 जुलाई को हरदा में

2 min read
Text Size:

हरदा- लायंस क्लब हरदा अम्बर के तत्वावधान में मोतियाबिंद मुक्त हरदा हमारा के संकल्प के साथ जिला अंधत्व निवारण समिति हरदा, जीव सेवा संस्थान एवं सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय संत हिरदाराम नगर भोपाल के सहयोग से वृहद आखों की रोशनी का महाकुम्भ हरदा जिला मुख्यालय में नेत्र रक्षा केन्द्र परिसर में 3 जुलाई दिन सोमवार को 9 बजे से आयोजित किया जावेगा। लायंस क्लब के संस्थापक सर मेल्विन जोन्स का लक्ष्य भी यही था कि विश्व के समस्त मानव को दृष्टि से सृष्टि की ओर ले जाया जाये। संसार में पैदा हुए प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह समृद्ध हो अथवा गरीब सभी सदैव स्वस्थ रहें, पीड़ित मानवता की सेवा का भाव उनके मन में हो। लायंस क्लब हरदा अम्बर के प्रोजेक्ट मैनेजर नेत्र शिविर डॉ. राम दोगने ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक शिविर में क्षेत्र के अधिक से अधिक नागरिकों को शिविर का लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर अध्यक्ष इकलाख खान ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस शिविर का लाभ लें। लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन रमेश भद्रावले ने बताया कि सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय में रोगियों को शिविर स्थल से ऑपरेशन हेतु संत हिरदाराम नगर लाने, वापस छोड़ने के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस व्यवस्था, अस्पताल में भर्ती करने, सभी प्रकार की जांचें, दवाइयां, भोजन, लेंस रोपण तथा ऑपरेशन निःशुल्क किया जायेगा। संत नगर में लगातार चलने वाले इन शिविरों में संत हिरदाराम जी के शिष्यों द्वारा रोगियों की बड़ी ही आत्मीयता के साथ पोस्ट ऑपरेटिव देखभाल की जाती है।

लायंस क्लब हरदा अम्बर के सदस्यों ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि आखों की रोशनी के इस महाकुम्भ में अधिक से अधिक संख्या में आकर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का लाभ उठायें।

189 Views
What do you think?

Leave a Reply