कोई भी विस्थापित ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विधायक विजयपाल सिंह एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने ग्राम घोघरीखेड़ा में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं।

सेमरी हरचंद – कोई भी विस्थापित ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लाभ से वंचित न रहे या सुनिश्चित किया जाए। यह निर्देश कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को दिए हैं। शनिवार को विधायक विजयपाल सिंह एवं कलेक्टर सिंह ने जनपद माखन नगर के विस्थापित ग्राम घोघरी खेड़ा एवं ग्राम धोव का भ्रमण कर यहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुन जायज समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान डिप्टी डायरेक्टर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व संदीप फेलोज, अनविभागीय अधिकारी वन विभाग रचना शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी सतपुड़ा टाइगर रिजर्व अंकित जामोद सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहें।

91 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!