Skip to content
Sunday, 25 October 2026
खरगोन

इन्दौर के अरविंदो हॉस्पिटल की सुविधा मिलेगी अब दादा दरबार हॉस्पिटल में

2 min read
Text Size:

 

विकास पवार बड़वाह – एक बार फिर नर्मदा किनारे स्थित श्री दादा दरबार हॉस्पिटल में क्षेत्र वासियों को इंदौर के जाने माने अस्पतालों की तर्ज पर इलाज की बेहतर सुविधा मिल सकेगी ।जिसके लिए इंदौर के श्री अरविंदो हॉस्पिटल के चेयर मैन विनोद भंडारी इस हॉस्पिटल का संचालन करेंगे । इस हॉस्पिटल का शुभारंभ सोमवार सुबह 11 बजे क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल,क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला और अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में फीता काटकर किया गया ।जिसके पश्चात सभी अथितियो का श्री भंडारी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर मंच पर स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर श्री भंडारी ने कहा की हमारा इस क्षेत्र में आने का मुख्य उद्देश्य केवल गरीबों और मध्यवर्गीय परिवार को समय अनुसार अच्छा उपचार देना है। हमारे द्वारा आम नागरिक को हर बीमारी का बेहतर उपचार बिना किसी अस्पताल में रैफर किए बिना इस हॉस्पिटल में ही किया जाएगा । यहा हर बीमारी सबंधित उपकरण होने के साथ ही कई विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्त किया गया है ।ताकि क्षेत्रवासियों को हर इलाज का उपचार एक ही स्थान पर मिल सके । इस अवसर पर सांसद श्री पाटिल,श्री पटेल और विधायक श्री बिरला ने भी अपना उद्बोधन दिया । हॉस्पिटल के शुभारंभ के अवसर पर स्थानीय एवम बाहरी क्षेत्रो के डाक्टर, जनप्रतिनिधि,पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply