Skip to content
Sunday, 25 October 2026
खंडवा

गणेश गौशाला के पास लगभग 52 करोड की लागत से बनेगा फ्लाई ओवर ब्रिज

1 min read
Text Size:

खंडवा :- आधुनिक भारत बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पूरी टीम सक्रिय रुप से कार्य कर पूरे देश में विकास को बढ़ावा दे रही है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से केंद्र  सरकार की  सेतु बंधन योजना अंतर्गत  खंडवा शहर में 51 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से गणेश गौशाला से जूनी इंदौर लाइन तक फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने इस योजना अंतर्गत प्रदेश में 900 करोड रुपए की लागत से बनने वाले 15  फ्लाई ओवर ब्रिज  को मंजूरी प्रदान कर दी है। इंदौर, भोपाल के साथ ही इस योजना अंतर्गत खंडवा में भी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से करोड़ों रुपए का फ्लाई ओवर ब्रिज  गणेश गौशाला के समीप बनाकर  शहर वासियों को एक और सौगात दी जाएगी।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply