Skip to content
Sunday, 25 October 2026
खंडवा

चुनावी रंजीश में पार्षद पर जानलेवा हमला

1 min read
Text Size:

खंडवा- शहर में चुनावी रंजिश को लेकर भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला हो गया। बीजेपी नेता ने कांग्रेस नेता और उनके परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 12 से बीजेपी पार्षद सादिक बाटिया पर जानलेवा हमला हुआ। घायल पार्षद ने वार्ड के ही पूर्व कांग्रेसी पार्षद अहमद पटेल और उनके परिजनों पर हमले का आरोप लगाया और कहा मैं इनके सामने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीता उसी को लेकर ये मुझ से आए दिन लड़ाई झगड़ा करते हैं। आज मैं एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया तो इन लोगों ने मेरे साथ विवाद किया और चाकू से हमला कर दिया। मैं जैसे-तैसे जान बचाकर भागा।

वहीं कोतवाली थाना पुलिस ने पार्षद सादिक बाटिया की शिकायत के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ ने बताया कि पार्षद सादिक बाटिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उनके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। फिलहाल पार्षद का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply