Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
देवास

10 हजार पौधे लगाने के संकल्प के साथ किया पौधारोपण

1 min read
Text Size:

देवास- वृहद पौधारोपण अभियान के अंतर्गत संस्था उमेश्वर जागृति फाउंडेशन ने शहरभर में 10 हजार पौधो का रोपण करने का संकल्प लिया है। जिसके अंतर्गत रविवार को अभियान को जारी रखते हुए जवाहर नगर एलआईजी कॉलोनी गार्डन परिसर में संस्था अध्यक्ष एवं कथावाचक सुश्री अंतिम बाला दीदी के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया।

साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था के दयालदास जी वैष्णव, विशाल सक्सेना, अनिका सक्सेना, गोविंद सक्सेना, रवि मानिकपुरी, कोविद मानिकपुरी, शैलेंद्र मुकुट, लक्ष्य मुकुट, कमलेश धनोतिया, दिलीप कटियार सहित कई सदस्यों व रहवासियों ने अपनी सहभागिता निभाई। साथ ही रहवासियों को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित कर पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी दी।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply