Skip to content
Sunday, 25 October 2026
खंडवा

मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम राशि का वितरण कार्यक्रम 13 जून को-

2 min read
Text Size:

खण्डवा :- कृषक ब्याज माफी योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत क्लेम राशि का वितरण मोहनपुरा जिला राजगढ़ में माननीय मुख्यमंत्री म.प्र. शासन  शिवराजसिंह चौहान एवं अन्य सम्माननीय अतिथियों द्वारा 13 जून 2023 को किया जा रहा है। आयोजन त्रिस्तरीय होगा। जिसमें राजगढ़ के अतिरिक्त प्रत्येक जिला स्तर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये जाऐंगे एवं ग्रामीण स्तर पर प्रत्येक प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्थानीय कार्यक्रम किया जावेगा तथा माननीय मुख्यमंत्री जी का सम्बोधन का सीधा प्रसारण राजगढ़ से किया जावेगा।

इसी कड़ी में जिला खण्डवा में जिला स्तर पर 13 जून 2023 दोपहर 12 बजे से किशोर कुमार सभागृह सिविल लाईन खण्डवा में माननीय मंत्री जी, सांसद महोदय, विधायकगण एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किया जावेगा। खण्डवा जिले में 21 हजार डिफाल्टर कृषकों को लगभग 51 करोड़ रूपये की ब्याज माफी की जावेगी। इसी प्रकार बुरहानपुर जिले में 7700 कृषकों को लगभग 19 करोड़ रूपये की ब्याज माफी का लाभ कृषकों को मिलेगा।

खण्डवा जिले की 105 एवं बुरहानपुर जिले की 52 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें किसान भाई कार्यक्रम में सम्मिलित होकर योजना का लाभ ले सकेंगे। जो कृषक बन्धु कार्यक्रम में नहीं जुड़ पा रहे है वे कृषक इस लिंक के माध्यम से लिंक देखकर कार्यक्रम का लाभ ले सकेंगे। सहकारिता विभाग, कृषि विभाग एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा संयुक्त रूप से अपील की जाती है कि उपरोक्त आयोजन में अधिक से अधिक किसान भाई उपस्थित होकर योजना का लाभ उठावें। उक्त जानकारी जिला सहकारी संघ खण्डवा के प्रबन्धक द्वारा दी गई।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply