Skip to content
Sunday, 25 October 2026
खंडवा

सद्भावना मंच ने विश्व पोहा दिवस मनाया

1 min read
Text Size:

खंडवा- माली कुआं स्थित सद्भावना मंच कार्यालय पर विश्व पोहा दिवस पर मंच सदस्यों ने पोहे का लुफ्त उठाया। सद्भावना मंच प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस अवसर पर मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन के भारतीय व्यंजन पोहा एवं चाय का महत्व बताते हुए उपस्थितों को कहा कि घर में चाहे कोई अतिथिगण आए या फिर सुबह सवेरे पोहा और चाय मिल जाए तो आदमी को संतुष्टि प्राप्त हो जाती है।

आज के दिन सद्भावना मंच ईश्वर से यह प्रार्थना करता है कि प्रत्येक मानव को पोहा और चाय का खुशनसीब क्षण प्राप्त हो जिससे कि उसका दिन खुशनुमा व्यतीत हो। इस अवसर पर मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन, जगदीशचंद्र चौरे, राधेश्याम शाक्य, एनके दवे, अर्जुन बुदेला, निर्मल मंगवानी, सुरेंद्र गीते, सुभाष मीणा, कैलाश पटेल आदि सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply