Skip to content
Sunday, 25 October 2026
खंडवा

सरकार जमीन पर अतिक्रमण बनाए मकानों पर चला बुलडोजर

2 min read
Text Size:

 खंडवा :- जिले के ग्राम सिंगोट में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर कच्चे मकान बनाकर निवास कर रहे पारदी समाज के 15-17 मकानों को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया। पारदी समाज के लोग सरकारी जमीन पर आशियानें बनाकर दो साल से निवासरत थे। यहां रहकर वे लोग खेतों में मजदूरी और भिक्षावृत्ति का काम करते थे। कार्रवाई के लोगों ने काफी हंगामा किया।

राजस्व विभाग ने पुलिस बल की मौजूदगी में हायर सेकेंडरी स्कूल सिंगोट के पास जलकुआं रोड पर स्थित सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। पिछले 2 साल से लोगों ने अतिक्रमण करके डेरा जमा लिया था। पटवारी दिनेश सैनी के अनुसार, बीते 6 महीनों में कई बार उनको नोटिस भी दिया गया। वे लोग दूसरी जगह विस्थापित नहीं हो रहे थे। 3 दिन पहले अंतिम नोटिस उनके घरों पर ले जाकर चिपकाए और  जेसीबी लेकर पहुंचे। कुल 16 मकानों को तुड़वाया गया।

इधर, आंखों के सामने आशियानें उजड़ते देख महिलाओं ने जमकर विरोध किया। कई महिलाएं घरों में घुस गई तो कई जेसीबी के सामने सो गई। ताकि प्रशासनिक कार्रवाई रूक जाए। हंगामा बढ़ता देख तहसीलदार ने महिला पुलिस बल बुलवाया। इसके बाद सारे मकान तोड़ दिए गए। आक्रोशित महिलाओं ने बाद में तोड़े गए मकानों में आग लगा दी। बांस और मिट्टी से बने मकानों को फूंक दिया गया।

152 Views
What do you think?

Leave a Reply